Posts

Showing posts with the label Poetry

Hum Dekhenge (We Will Witness)

हम देखेंगे फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ हम देखेंगे   लाज़िम है कि हम भी देखेंगे   वो दिन कि जिस का वादा है   जो लौह - ए - अज़ल में लिख्खा है   जब ज़ुल्म - ओ - सितम के कोह - ए - गिराँ   रूई की तरह उड़ जाएँगे   हम महकूमों के पाँव - तले   जब धरती धड़ - धड़ धड़केगी   और अहल - ए - हकम के सर - ऊपर   जब बिजली कड़ - कड़ कड़केगी   जब अर्ज़ - ए - ख़ुदा के काबे से   सब बुत उठवाए जाएँगे   हम अहल - ए - सफ़ा मरदूद - ए - हरम   मसनद पे बिठाए जाएँगे   सब ताज उछाले जाएँगे   सब तख़्त गिराए जाएँगे   बस नाम रहेगा अल्लाह का   जो ग़ाएब भी है हाज़िर भी   जो मंज़र भी है नाज़िर भी   उट्ठेगा अनल - हक़ का नारा   जो मैं भी हूँ और तुम भी हो   और राज करेगी ख़ल्क़ - ए - ख़ुदा   जो मैं भी हूँ और तुम भी हो   We Will Witness Faiz Ahmad Faiz We will witness. It is certain ...

No hope is realised

कोई उम्मीद बर नहीं आती मिर्ज़ा ग़ालिब कोई उम्मीद बर नहीं आती   कोई सूरत नज़र नहीं आती   मौत का एक दिन मुअय्यन है   नींद क्यूँ रात भर नहीं आती आगे आती थी हाल - ए - दिल पे हँसी   अब किसी बात पर नहीं आती   जानता हूँ सवाब - ए - ताअत - ओ - ज़ोहद   पर तबीअत इधर नहीं आती है कुछ ऐसी ही बात जो चुप हूँ   वर्ना क्या बात कर नहीं आती   क्यूँ न चीख़ूँ कि याद करते हैं   मेरी आवाज़ गर नहीं आती   दाग़ - ए - दिल गर नज़र नहीं आता   बू भी ऐ चारागर नहीं आती   हम वहाँ हैं जहाँ से हम को भी   कुछ हमारी ख़बर नहीं आती   मरते हैं आरज़ू में मरने की   मौत आती है पर नहीं आती   काबा किस मुँह से जाओगे ' ग़ालिब '  शर्म तुम को मगर नहीं आती   No hope is realised Mirza Ghalib No hope is realised, No solution looms in sight. Deaths’ moment is destined, Why sleep eva...